दुल्हन के लिए बने सोने के इस मास्क की कीमत जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

By: Ankur Thu, 16 July 2020 7:53:24

दुल्हन के लिए बने सोने के इस मास्क की कीमत जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

कोरोना का कहर जारी हैं और इस दौरान सभी को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही हैं। हांलाकि अब लोगों ने इस मास्क को जरूरत के साथ फैशन का हिस्सा भी बना लिया हैं और आजकल कई अनोखे मास्क दिखाई देने लगे हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर दुल्हन के लिए सोने से बना मास्क वायरल हो रहा हैं जिसकी कीमत हैरान करने वाली हैं। जी दरअसल पुणे के रांका ज्वेलर्स ने शादी के दौरान दुल्हन के लिए एक बेहद ही खास तरह का सोने मास्क बनाया है।

weird news,weird mask,gold mask,pune gold mask ,अनोखी खबर, अनोखा मास्क, पुणे गोल्ड मास्क

इस मास्क को देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए क्योंकि यह बड़ा सुंदर है। इस मास्क का वजन 124 ग्राम है और इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये है। आप सभी को बता दें कि ऐसी खबर है कि इसे कोरोना के संकट में मास्क और नेकलेस की तरह पहना जा सकता है। वैसे इस मास्क नेकलेस को एन-95 मास्क पर स्टिच किया गया है और यह एक नेकलेस चोकर है।

बताया गया है 25 दिनों बाद इसे धोकर दोबारा पहन सकते हैं। वैसे इस मास्क की सबसे खास बात यह भी है कि इस्तेमाल करने के बाद इसे आसानी बदला भी जा सकता है। जी हाँ, बताया गया है कि इसे कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगर मास्क खराब हो जाए तो दूसरे मास्क पर इसे आसानी से लगाया जा सकता है। इसके अलावा डिजाइनर ने बताया कि इसे डिजाइन करने और बनाने में दो से तीन हफ्तों का समय लगा। जी दरअसल इसके लिए तुर्की से खास तौर पर डाई मंगवाई गई थी।

ये भी पढ़े :

# क्यों कहा जाता है रहस्यों से भरे जीलैंडिया को खोया हुआ महाद्वीप

# इस देश में घटी थी अनोखी घटना, एक घंटे के अंदर बने थे तीन राष्ट्रपति

# बारिश से जुड़े ये अंधविश्वास कर देंगे आपको हैरान

# कोरोना के चलते नहीं लगा पा रहे अपनों को गले, कर सकते हैं ये काम

# झील के बीचों-बीच बने इस महल की चार मंजिल डूबी है पानी के अंदर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com